कुल्लू : विधानसभा कांग्रेस कमेटी कुल्लू द्वारा आज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी व महंगाई के विरोध में रोष रैली का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी पूर्ण चंद ठाकुर ने की और इस रोष प्रदर्शन में कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ,महिला कांग्रेस, सेवादल,इंटक,युवा कांग्रेस ,एन एस यू आई ने भाग लिया । यह रैली कांग्रेस कार्यालय से शुरु होकर जिलाधीश कुल्लू के कार्यालय तक की, जिसमें जिलाधीश के माध्यम महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा गया । इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,और पैट्रोल डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को वापिस लेने की मांग की। रैली को सम्बोधित करते हुये कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि कहा पैट्रोल डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के कारण महंगाई अपने उच्चतम स्तर पहुंच गयी है,जिसके कारण मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को बहुत मुश्किलें सामने आ रही है । खासतौर पर उन परिवार के लोगों जिन लोगों ने अपने उद्योग धंधे चलाने के लिये बैंको से कर्ज लिया है, लेकिन कोरोना की महामारी के दौरान उनके उद्योग धंधे ठप्प हो गये है। और जिस वजह से उनकी कमाई भी बन्द हो गयी है और वे बैंको की किश्त जमा करने में असमर्थ हैं ।इस अवसर पर कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने अपने विचार रखे और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और पूछा कि जब यूपीए सरकार के समय भाजपा को महंगाई डायन नज़र आती थी । लेकिन आज भाजपा के नेताओं ने ऐसा कौन सा चश्मा पहन लिया है अब उन्हें महंगाई डायन नजर नहीं आ रही। आज पेट्रोल डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के कारण देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद होने की स्थिति में आ चुकी है। ऐसे वक्त में जब कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार 40 डॉलर के आसपास चल रही है तो भारत में तेल की कीमतें दुनिया में सबसे ज्यादा है। उसके बाद कोविड-19 की मुश्किल दौर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि करके अर्थव्यवस्था को बुरी तरह चोट पहुंचाई है। इस रैली में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव केहर चंद ठाकुर, राजेश कुमार शानू, कोषाध्यक्ष मदन लाल सूद,जयकिशन ठाकुर,संजय गुप्ता,सुमित चौहान, व विधानसभा काग्रेस कमेटी कुल्लू के उपाध्यक्ष संजय पठानिया, खुशी राम,सुभाष गौतम,महेश ठाकुर, महासचिव टीकम राम,राजकुमार,गोपाल ठाकुर, पुरुषोत्तम चंदेल, सुनील भारती, मुकेश महंत,परवीन ठाकुर,जगदीश,भगत कोषा अध्यक्ष रंजीत सिंह ,सचिव विशाल महंत,चित्रदेव ,सुरत राम,विशन नैय्यर,मीरा देवी, सुशील शर्मा,जोगिंदर सिंह,दोत राम राणा,सेवा दल सद्स्य शिव दयाल,तनुज,बनारसी दास,युवा कांग्रेस कुल्लू विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश ठाकुर, टेढी सिंह,आशू नेगी, मिन्टू,थरवन,तथा सोशल मीडिया संयोजक चेतन ठाकुर,रंजीत ठाकुर शामिल रहे।


