Wednesday, April 24, 2024
HomeCongressकांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मनाया 53 वां पूर्ण राज्यत्व दिवस ,...

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मनाया 53 वां पूर्ण राज्यत्व दिवस , कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने फहराया तिरंगा

Type

हिमाचल प्रदेश आज 53 वा पूर्ण राज्य दिवस मना रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर में आयोजित किया जा रहा है जहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद है ओर तिरंगा फेहराया। वहीं कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी पूर्व राज्यत्व दिवस मनाया गया ।जहा कांग्रेस सेवा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ओर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह में कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल वासियों को पूर्ण राज्य दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि भारी बर्फबारी के बीच 25 जनवरी 1971 आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने शिमला के रिज मैदान पर हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था इस पर्व को हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को बनाने में ओर विकास करवाने में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिसके चलते पहाड़ी राज्यों में आज हिमाचल एक मॉडल बन कर उभरा है।

बाईट: प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Most Popular