कुल्लू : कुल्लू पुलिस को 2 उद्घोधित अपराधी पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 09.03.2026 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा अभियोग संख्या 74/21 दिनांक 06.04.2021, धारा 452, 323, 504, 506, 427 IPC, थाना भुंतर में वांछित दो उद्घोषित अपराधियों सौरभ शर्मा आयु 33 वर्ष, पुत्र अशोक शर्मा निवासी गाँव शूरड, डा0 खोखन, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू तथा गौरव शर्मा, आयु 36 वर्ष पुत्र, अशोक शर्मा निवासी गाँव शूरड, डा0 खोखन, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू को सैनिक चौक भुंतर के समीप कार पार्किंग से गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए इन दोनों ही अभियुक्तों को माननीय न्यायालय CJM, L&S, कुल्लू द्वारा दिनांक 27.12.2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। मामले को लेकर आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

