शिमला: हिमाचल में एचआरटीसी बसों की हड़ताल से पहले बुधवार से 108 एंबुलेंस के पहिये थम जाएंगे। एंबुलेंस कर्मचारियों ने मांगें पूरी ना होने पर हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 25 मई तक मांगे पूरी करने को कहा है। यूनियन के प्रधान पूर्णचंद ने कहा पुरानी जीवीके कंपनी द्वारा कर्मचारियों के वेतन व भत्ते अभी तक नहीं दिए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाले एरियर की अदायगी भी 2015 के बाद से नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय में 343 एंबुलेंस सड़कों पर दौड़ रही है, जिनमें 1200 के करीब कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि बीते रोज ही प्रत्येक जिला में डीसी को ज्ञापन के माध्यम से हड़ताल के बारे में अवगत करवा दिया है, लेकिन अभी तक ना तो प्रदेश सरकार और ना ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं आया है और ना ही कर्मचारियों की समस्या को हल करने के लिए किसी ने बात की है। उन्होंने कहा कि 25 मई रात्रि 8 बजे से सभी कर्मचारी काम छोड़ देंगे। यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद का आरोप है कि नई कंपनी भी कर्मचारियों को शोषण कर रही है। कंपनी ने पुरानी कंपनी के अधिकारियों को तो नौकरी पर रखा लिया, लेकिन कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। उन्होंने बताया कि नई कंपनी ने करीब 150 पुराने कर्मचारियों को अभी तक नौकरी पर नहीं रखा है। कंपनी ने उनके स्थान पर नए कर्मचारियों को नियुक्ति दे दी है।
Trending Now