Thursday, March 28, 2024
Homeशिमलाभाजपा सरकार हताशा में कर रही अनाप -शनाप बयानबाजी -राहुल की बड़ी...

भाजपा सरकार हताशा में कर रही अनाप -शनाप बयानबाजी -राहुल की बड़ी जनसभा कल ऊना में – रजनी पाटिल

 राहुल गांधी शुक्रवार को ऊना में कांग्रेस की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें भी लेंगे। यह जानकारी आज शिमला में आयोजित पत्रकारा वार्ता के दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश में दो स्थानों ठियोग व सुंदरनगर में प्रियंका वार्डा 17 मई को जनसभाएं करेंगी। इसके अलावा सोलन में भी राहुल गांधी की रैली होगी लेकिन अभी इसके लिए डेट फाइनल नहीं हुई है। अब हर दिन हिमाचल के अलग अलग भागों में कांग्रेस का एक बड़ा नेता जनसभाएं करेगा। 13 और 14 मई को गुलाम नबी आजाद भी हिमाचल आएंगे।

रजनी पाटिल ने कहा कि देश के लिए कांग्रेस पार्टी का योगदान बहुत अहम है। उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस मेनिफेस्टों के प्रमुख बिंदु भी शेयर किए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टों में समाज के हर वर्ग का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह मेनिफेस्टों एयरकंडीशन्ड कमरों में बैठकर नहीं तैयार किया है।

कांग्रेस सत्ता में आते ही किसानों के लिए अलग बजट की पेश करेगी। इसके अलावा न्यूनतम आय योजना जिसे कांग्रेस ने न्याय योजना का नाम दिया है, के तहत हर साल 5 करोड़ लोगों को 72 हजार सालाना दिया जाएगा। पांच सालों में इस योजना के तहत 25 करोड़ परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया जाएगा। इस योजना के तहत परिवार की महिला के बैंक खाते में पैसा भेजा जाएगा। इसके अलावा सत्ता में आते ही कांग्रेस 44 लाख खाली पड़े सरकारी पदों को भरेगी और पंचायतों में 10 लाख पंचायतों में पद भरे जाएंगे.

रजनी पाटिल ने कहा कि अपनी हार सामने देखकर मोदी हताशा और निराशा में ऐसी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के ऊपर प्रधानमंत्री के बयानों से लगता है कि मोदी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और उनको अपनी हार सामने दिख रही है। इसलिए इस तरह के बयान दे रहे है। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी चारों सीटें जीत रही है।

रजनी पाटिल ने जयराम ठाकुर की प्रदेश सरकार को नाकाम सरकार बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। महिलाएं यहां सुरक्षित नही हैं। प्रदेश में महिलाओं से अत्याचार बढ़ रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद साल 2018 में सबसे ज्यादा 248 रेप केस दर्ज हुए। जिससे साफ़ होता है कि बीजेपी सरकार के दौरान कानून का डर अपराधियों के दिलों से निकल चुका है। ताज़ा रेप मामलों में भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।

इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल में आकर जो भी वादे किए वह आज तक पूरे नहीं हुए। पीएम ने हिमाचल की जनता से सेब पर आयात ड्यूटी को बढ़ाने, दरंग नमक खान को शुरू करने और प्रदेश में सेना की बटालियन देने का वायदा किया था लेकिन उनका कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।

शिमला में प्रधानमंत्री ने हवाई चप्पल वाले को हवाई सफ़र करवाने का वाद किया था लेकिन लोगों को हज़ारों रुपये देकर महंगा सफर करना पड़ रहा है। राठौर ने कहा कि हिमाचल में अपराधियों के हौसलें बुलंद है। दुष्कर्म, मर्डर व दलित अत्याचार बढ़े हैं। हिमाचल में कमज़ोर शासक के चलते ये अपराध बढ़ रहे हैं।

Most Popular