Saturday, July 27, 2024
Homeशिमलादुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने ढली क्षेत्र में हुए दुष्कर्म मामले में पीड़िता को न्याय देने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने रिज मैदान तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन की अगुवाई महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जैनब चंदेल ने की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिमला के एसपी ओमापति जम्वाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपितों को न पकड़ने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। चंदेल ने कहा हिमाचल में अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। ऐसे में पुलिस को चाहिए कि वह दुष्कर्म के आरोपितों को जेल की सलाखों के पीछे धकेले। प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने मांग की है कि सरकार लापरवाह पुलिस कर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर कड़ी कानूनी कारवाई करे। चंदेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कानून का राज कायम करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर आरोपित जल्द न पकड़े तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाएगी।

Most Popular