Thursday, September 19, 2024
Homeराजनीतिप्रदेश में कांग्रेस के सुशासन से मिलेगी विकास कार्यों को गति: राजीव...

प्रदेश में कांग्रेस के सुशासन से मिलेगी विकास कार्यों को गति: राजीव किमटा

प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने दी सुक्खू-अग्निहोत्री को बधाई

   रेणुका गौतम, कुल्लू : “प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बनते ही विकास कार्यों को गति मिलना शुरू हो गई है और पांच वर्षों में प्रदेश में सामानांतर विकास होगा।” यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कुशासन के बादल अब छंट चुके हैं तथा अब प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सुशासन वाली सरकार सत्ता पर काबिज हो गई है।  जिससे विकास के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने  नवनिर्वाचित मुख्य मंत्री सुखविंदर सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इन दो शीर्ष नेताओं के कुशल नेतृत्व से प्रदेश के विकास को नए पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह तथा मुकेश अग्निहोत्री का राजनीति में लम्बा संघर्ष रहा है तथा वे प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति तथा यहां के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा प्रशासनिक परिदृश्यों से भली-भांति वाकिफ है। इसलिए वे लोगों के दुःख-दर्द को समझते हुए उनके जुड़े हर मामलों को सुलझाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक का दायित्व है कि सरकार के इन दोनों प्रमुख नेताओं का तन-मन से स्वागत करें तथा विकास में सहयोग दें।

Most Popular