Thursday, February 19, 2026
Homeशिमलाकांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई हिमाचल निर्माता वाईएस परमार की 113वीं जयंती

कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई हिमाचल निर्माता वाईएस परमार की 113वीं जयंती

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बोले, परमार के एचपी लैंड टेंडेंसी एक्ट की वजह से बची किसानों की जमीनें

शिमला : पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक ठाकुर सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कहा है कि हिमाचल का अस्तित्व व स्वरूप डॉ. वाईएस परमार की देन है। उनके बनाए एचपी लैंड टेंडेंसी एक्ट की वजह से ही प्रदेश के किसानों की जमीनें बची हुई हैं। सूक्खू शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की 113 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन शिमला जिला शहरी कांग्रेस कमेटी ने किया। जिसकी अध्यक्षता शहरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री अरुण शर्मा ने की। सूक्खू ने डॉ. परमार के हिमाचल के लिए योगदान को अविस्मरणीय बताया।

सूक्खू ने कहा कि परमार की दूरदर्शिता के कारण ही हम लोग सुख, चैन से जी रहे हैं व प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। हिमाचल के भोले किसान की जमीनें कौड़ियों के भाव बिकने से बची हुई हैं। अगर हिमाचल को बेचने की कोशिश हुई तो कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। धारा-118 से छेड़छाड़ को भी सहन नहीं किया जाएगा। 

Most Popular