Monday, August 4, 2025
Homeराजनीतिअच्छा होता अगर यह परियोजनाए समय पर लोगों को समर्पित कर दी...

अच्छा होता अगर यह परियोजनाए समय पर लोगों को समर्पित कर दी जाती: विक्रमादित्य सिंह

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उनके निर्वाचन क्षेत्र में पिछले दो अढ़ाई सालों से उदघाटन की राह देख रही इन योजनाओं को आज लोगों को समर्पित करने पर आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर यह परियोजनाए समय पर लोगों को समर्पित कर दी जाती, जिससे लोगों को इसका लाभ तो मिलता ही साथ मे सरकार इसके खालीपड़े रखरखाव के अनावश्यक खर्चे से भी बच सकती थी।
विक्रमादित्य सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि आज जिन योजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकापर्ण किया है,वह पिछले दो ढाई साल से सरकार के लोकापर्ण की राह देख रही थी।उन्होंने कहा कि उनके बार बार मुख्यमंत्री से आग्रह के बाद भी इन्हें लोगों को समर्पित नही किया गया।उन्होंने कहा कि आज जब अब प्रदेश में पंचायत व नगर निकायों के चुनाव होने वाले है,सरकार को अब उनके इस क्षेत्र की याद आई है।उन्होंने कहा कि भाजपा अपना हर काम अपनी राजनीति के लाभ हानि से ही देखती आई है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र की यह योजनाएं जो आज लोगों को समर्पित की गई है उसमें बर्तमान भाजपा सरकार का कोई भी योगदान नही है।उन्होंने कहा है कि पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार ने इन योजनाओं के लिए पूरा पैसा,बजट प्रदान किया था।उन्होंने आरोप लगाया कि बर्तमान सरकार ने इन योजनाओं को जानबूझकर इतने लंबे समय तक ठंडे बस्ते में डाल कर रखा,इसके लिए उनके क्षेत्र के लोग उन्हें कभी माफ नही करेंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि स्थानीय विधायक का लोकापर्ण पाटिकाओं में नाम न लिखना भी लोकतंत्र में जनमत का अपमान है और यह कोई स्वस्थ परम्परा नही है।

Most Popular