Thursday, February 19, 2026
Homeक्राइमदिनदहाड़े घर में घुसे चोर, उड़ा ले गए सोने का ब्रेसलेट और...

दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, उड़ा ले गए सोने का ब्रेसलेट और नकद

शिमला: राजधानी में चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। आए दिन शातिर लोगों के घर को निशाना बना रहे हैं। कृष्णानगर में एक घर में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति के घर से शातिरों ने एक सोने का ब्रेसलेट व 20 हजार की नकदी चोरी की है। पुलिस को भूपिंद्र कुमार नामक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि वह अपनी पत्नी संग वाकनाघाट में एक समारोह में गया था। जब समारोह से वापस लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। जब घर के अंदर जाकर देखा तो सोने के ब्रेसलेट सहित नकदी चोरी हो चुकी थी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर निरीक्षण किया है। घर से कुल 60 हजार रुपए की चोरी हुई है। पुलिस मामले को लेकर जगह-जगह पर सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि शातिर का पता चल सके। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

हैरानी की बात तो यह है कि शातिर चोर दिनदहाड़े ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यह चोरी भी दिनदहाड़े ही हुई है। शातिर चोर चोरी को कुछ इस तरह से अंजाम दे रहे हैं कि पड़ोसियों को भी इसकी भनक तक नहीं लग रही है। इससे पहले भी शिमला में कई चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। खासकर चोरी की वारदात सर्दियों में सामने आती हैं क्योंकि लोग ज्यादातर गांव की ओर रूख करते हैं, ऐसे में शातिर इसका फायदा उठाते हैं और चोरी कर देते हैं। पुलिस ने लोगों के लिए निर्देश भी दिए हैं कि अगर कोई लोग ज्यादा दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो किमती सामान को अपने घर पर न छोड़ें। एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू ने मामले की पुष्टि की है।

Most Popular