Monday, February 16, 2026
Homeदुखदखाई में गिरी कार.. तीन की मौत तीन उपचाराधीन

खाई में गिरी कार.. तीन की मौत तीन उपचाराधीन

शिमला: शिमला जिले के रामपुर में पलजारा के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक भद्रांश बांदरली मार्ग पर गुरुवार देर रात हुए इस हादसे में कार no.H.P 35-6665 सड़क से करीब 250 फीट नीचे जा गिरी। मृतकों की पहचान संचित s/o नंदलाल vill. पछल आनी, अमन भारती s/o बृजलाल vill बिशलाधार,राहुल s/o कृष्ण लाल vill धारली कोहिला इसके अलावा तीन घायल हुए हैं जिनका उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है इस हादसे से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

Most Popular