Sunday, February 15, 2026
Homeशिमलाविपिन परमार होंगे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष

विपिन परमार होंगे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष

विपिन सिंह परमार होंगे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष ।स्वास्थ्य मंत्री के पद से देंगे इस्तीफ़ा।

25 को भरेंगे नामांकन

विधानसभा अध्यक्ष के लिए स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगने के बाद चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि कांगड़ा के सुलह विधान सभा क्षेत्र से विधायक व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के नाम पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मोहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष के विधिवत चुनाव के लिए कल नामांकन होगा और 26 फरवरी को नाम की घोषणा विधिवत प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

वहीं विपिन परमार के स्पीकर बनने के बाद मंत्री का एक और पद खाली हो गया है । ऐसे में मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की भी जल्द संभावना है ।

Most Popular