Friday, September 20, 2024
Homeमौसमहिमाचल में 19 और 20 मार्च को बर्फबारी बारिश के आसार

हिमाचल में 19 और 20 मार्च को बर्फबारी बारिश के आसार

शिमला: प्रदेश भर में गर्मी लगातार बढ़ रही है बीते 24 घंटे में जिला ऊना में अधिकतम तापमान 35.7 और शिमला में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसी बीच राहत भरी खबर प्रदेशवासियों को मिली है। हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। होली पर्व तक मौसम साफ रहेगा। 19 और 20 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 18 मार्च तक मौसम साफ बना रहेगा लेकिन 18 मार्च की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर 20 मार्च तक देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि बारिश-बर्फबारी की संभावना से प्रदेश में तापमान गिरने के आसार हैं। 19 और 20 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ साथ अंधड़ की संभावना जताई गई है।

Most Popular