Sunday, July 13, 2025
Homeसिरमौरसिरमौर के सैनिक राजीव का आर्मी अस्पताल में निधन, सैन्य सम्मान के...

सिरमौर के सैनिक राजीव का आर्मी अस्पताल में निधन, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नाहन  : जिला सिरमौर के लिए आज एक दुःख भरी खबर आई है। सिरमौर वासियों ने आज भारतीय सेना में तैनात एक सपूत को खो दिया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना में तैनात नायक राजीव कांत ने चंडीमंदिर स्थित सेना के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बताते है कि सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल की मानगढ़ पंचायत के भारतीय सेना में नायक राजीव कांत की देर रात चंडीमंदिर आर्मी अस्पताल में मृत्यु हो गई है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गत वर्ष दिल्ली में उनका ऑपरेशन भी हुआ था। भारतीय सेना के पोस्टल डिपार्टमेंट में कार्यरत राजीव कांत की पोस्टिंग इन दिनों कसौली आर्मी कैंट में थी। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, तो उन्हें चंडी चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया, जहां पर देर रात को उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार उनके पार्थिव देह कसौली आर्मी कैंट को सौंप दिया गया है, जहां से अब उनके पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव मानगढ़ पहुंचाया जाएगा। यहां पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजीव कांत अपने पीछे पत्नी मथुरा देवी, पुत्री कल्पना शर्मा व पुत्र शुभम शर्मा को छोड़ गए हैं। राजीव कांत का जन्म 15 मई 1968 को मानगढ़ में हुआ था। वह 10 सितंबर 1997 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। इन दिनों उनकी पोस्टिंग कसौली आर्मी कैंट में थी। आर्मी कैंट कसौली की ओर से उनके परिजनों को उनकी राजीव कांत की मृत्यु की सूचना शनिवार सुबह ही दे दी गई थी, जहां पर अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही है।

Most Popular