Sunday, September 8, 2024
Homeसिरमौरसिरमौर: ट्रैक्टर की चपेट में आया पांच साल बच्चा, टांगे कुचली, मामला दर्ज 

सिरमौर: ट्रैक्टर की चपेट में आया पांच साल बच्चा, टांगे कुचली, मामला दर्ज 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के उपमंडल पावंटा साहिब में एक ट्रैक्टर चालक ने पांच साल की मासूम बच्चे की टांगो को कुचल दिया। बच्चे के पिता ने पुलिस में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं। 

जानकारी के अनुसार आबिद अली पुत्र शोकत अली निवासी ग्राम भगवानपुर पुरुवाला पांवटा साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया हैं कि 30 नवंबर को शाम करीब 4.45 बजे उसका बेटा अवेश (उम्र 5 वर्ष) अपने घर के पास सड़क में खेल रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर वाले ने इसके बेटे के दोनो पाँव पर अपने ट्रैक्टर का अगला टायर चढ़ा दिया।

Most Popular