Tuesday, April 16, 2024
Homeशिमलाशिमला : नगर निगम ने अवैध रूप से बनी दुकानों को...

शिमला : नगर निगम ने अवैध रूप से बनी दुकानों को किया ध्वस्त….देखें विडियो

शिमला : राजधानी शिमला के रामबाजार में अवैध तरीके से बनाई गई दुकानें शनिवार को आखिरकार तोड़ दी गईं। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों पर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने एक एक कर कई दुकानें तोड़ दी हैं। मौके पर अब भी कार्रवाई चल रही है।
निगम की यह कार्रवाई दोपहर बाद भी जारी है। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि अभी भी कई तहबाजारियों ने अवैध निर्माण नहीं तोड़ा है। इसके बाद संयुक्त आयुक्त के निर्देशों पर कार्रवाई शुरू हो गई।

रामबाजार में कुल 41 दुकानें ऐसी पाई गई थी जो रातों रात अवैध निर्माण कर तैयार की गई थी। तहबाजारियों ने प्लाईवुड और लोहे की ग्रिल से पक्की दुकानें खड़ी कर दी थी। शहर के कोर एरिया में निर्माण पर पूर्ण रोक है।

मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने इन्हें नोटिस दिया था। उधर, प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इसे तोड़ने के आदेश दे दिए। निगम ने शुक्रवार शाम तक सभी तहबाजारियों को अपना अवैध निर्माण तोड़ने का वक्त दिया था।

लेकिन इसके बावजूद मौके पर दुकानें नहीं हटाईं गई। इसके बाद शनिवार सुबह 11 बजे से ही अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है।

Most Popular