भाजपा किसान मोर्चा जिला शिमला की समीक्षा बैठक प्रदेश मुख्यालय भाजपा दीपकमल में हुई।
भाजपा किसान मोर्चा जिला शिमला की समीक्षा बैठक प्रदेश मुख्यालय भाजपा दीप कमल में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव चौहान ने की।। बैठक में विशेष रुप से रवि मेहता जिला अध्यक्ष भाजपा तथा संजीव देष्टा महामंत्री किसान मोर्चा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संजीव चौहान पिंकू ने कहा कि संगठन को सभी एकजुटता के साथ मजबूत करें और आगामी जो संगठन के कार्य और योजनाएं के बारे में उन्होंने विस्तार से चर्चा की।। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कृषि बिल 2020 जो सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बनाया गया है वह पूरी तरह से किसानों के पक्ष में है, कुछ विपक्षी पार्टियां इस बिल के विरोध में गलत जानकारी प्रस्तुत करके भ्रम फैला रही हैं जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।।उन्होंने कहा कि कृषि बिल की जानकारी आम किसान तक कैसे पहुंचे इसके लिए किसान मोर्चा प्रदेश भर में पत्रक वितरण कर रहा है ।। यह अभियान 26 फरवरी 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।। लगभग प्रदेश भर में 300000 पत्रक वितरित किए जाएंगे! इसके साथ इस बिल के पक्ष में किसान मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, इस अभियान में जिला शिमला के तीनों मंडलों में यह अभियान पूरा किया जा चुका है! इस हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत शिमला जिला के तीनों मंडलों में 15000 हस्ताक्षर पूरे किए जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए एक बूथ 15 किसान प्रहरी कार्यक्रम जोकि तीनों मंडलों में प्रत्येक बूथ पर प्रहरी बनने है उसके बारे में जानकारी दी।। यह प्रहरी 2022 के चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी विशेष भूमिका निभाएंगे!