Saturday, February 14, 2026
Homeदेशपंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पद से दिया इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा है कि वह कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सिद्धू ने कुछ समय पहले ही पंजाब में पार्टी की कमान संभाली थी। बताया जा रहा है कि सिद्धू पंजाब के एडवोकेट जनरल के पद पर एपीएस देयोल की नियुक्ति से नाराज थे। देयोल बेअदबी मामलों में सरकार के खिलाफ केस लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का केस भी लड़ चुके हैं। सिद्धू नहीं चाहते थे कि देयोल को एजी का पद दिया जाए।

Most Popular