Wednesday, February 18, 2026
Homeलाइफस्टाइलविश्व ब्राह्मण दिवस पर वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पं. शशि पाल...

विश्व ब्राह्मण दिवस पर वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पं. शशि पाल डोगरा ने ब्राह्मण समाज को दी बधाई


कहा- ब्राह्मण समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की 
शिमला :  आज विश्व ब्राह्मण दिवस है। इस मौके पर वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पं. शशि पाल डोगरा ने इस दिन पर ब्राह्मण समाज को बधाई दी है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज में आए विकारों को दूर करने का दायित्व इस वर्ग पर है। पं. डोगरा ने कहा कि शास्त्रों में ब्राह्मण को सर्वश्रेष्ठ बतलाया गया है। ब्राह्मण की बतलाई हुई विधि से ही धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों की सिद्धि मानी गई है। ब्राह्मण का महत्व बतलाते हुए शास्त्र कहते हैं – ब्राह्मणोस्य मुखमासीद् | (यजुर्वेद ३१ | ११)। यानी‘श्री भगवान के मुख से ब्राह्मण की उत्पति हुई है |’
वहीं, ‘उत्तम अंग से (अर्थात भगवान के श्री मुख से) उत्पन्न होने तथा सबसे पहले उत्पन्न होने से और वेद के धारण करने से ब्राह्मण इस जगत का धर्म स्वामी होता है। ब्रह्मा ने तप करके हव्य-कव्य पहुंचाने के लिए और सम्पूर्ण जगत की रक्षा के लिए अपने मुख से सबसे पहले ब्राह्मण को उत्पन्न किया |’ (मनु १ | ९३-९४)
पं. डोगरा ने कहा – ‘जाति की श्रेष्ठता से, उत्पत्ति स्थान की श्रेष्ठता से, वेद के पढ़ने-पढ़ाने आदि नियमों को धारण करने से तथा संस्कार की विशेषता से ब्राह्मण सब वर्णों का प्रभु है |’

Most Popular