Saturday, September 13, 2025
HomeUncategorizedशिक्षाविद को अप्पर हाउस में चयन कर पीएम मोदी ने रचा इतिहास...

शिक्षाविद को अप्पर हाउस में चयन कर पीएम मोदी ने रचा इतिहास – संतोष नेगी

शिमला: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संतोष राज नेगी ने एचपीयू के पूर्व वीसी डा सिकंदर कुमार को राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सिकंदर कुमार के राज्यसभा सांसद बनने से हिमाचल प्रदेश के एससी-एसटी समुदाय के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिकंदर कुमार को संसद के अप्पर हाउस में चयनित कर पीएम नरेंद्र मोदी ने इतिहास रचा है। संतोष राज नेगी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के नेशनल प्रेजिडेंट जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत सभी केंद्रीय नेताओं का भी धन्यवाद किया जिन्होंने सिकंदर कुमार जैसे शिक्षाविद, संघर्षशील और छात्रहित के लिए सेवाएं देने वाले विख्यात आचार्य को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि सिकंदर कुमार बीते दिनों हिमाचल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संतोष राज नेगी ने कहा कि सिकंदर कुमार अपने छात्र जीवन से लेकर आचार्य स्तर तक हमेशा से ही छात्र-छात्राओं की सेवाएं करते रहे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वीसी के पद पर रहते हुए छात्र कल्याण के लिए ही कार्य करते रहे। संतोष राज नेगी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सिंकर कुमार अब राज्यसभा में एससी-एसटी समुदाय की आवाज को भी बुलंद करेंगे।

Most Popular