Tuesday, February 17, 2026
Homeसोलनओज़ोन होल का बढ़ना चिंताजनक : डॉक्टर परविंदर अरोड़ा

ओज़ोन होल का बढ़ना चिंताजनक : डॉक्टर परविंदर अरोड़ा

सोलन : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोलन में “International Day for the Preservation of the Ozone Layer” मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर परविंदर अरोड़ा, सी0जी0एम0 सोलन एवं अध्यक्ष, उपमंडलीय कानूनी सेवा समिति ( सोलन रहे। रीटा चौहान ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन किया।
“ओज़ोन पर्त के संरक्षण के लिए अंतराष्ट्रीय दिवस” पर मुख्य न्यायिक न्यायाधीश (CJM), सोलन ने प्रशिक्षणार्थियों व उपस्थित कर्मचारियों को ओज़ोन पर्त के महत्त्व को समझाया तथा ओज़ोन होल (Ozone Hole) के दिन प्रतिदिन बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर ओज़ोन पर्त (Ozone Layer) के नष्ट होने के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की तथा इसे बचाने के लिए हर यथा संभव प्रयास करने का आग्रह किया। प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ में पर्यावरण के प्रति लगाव बनाए रखने के लिए मुख्य अतिथि ने संस्थान में एक “पर्यावरण क्लब” खोलने का सुझाव भी दिया। नेक राम ठाकुर, वर्ग अनुदेशक ने मुख्य अतिथि का महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।
इस अवसर अवसर पर संस्थान के अनुदेशक तथा वर्ग अनुदेशक नेक राम ठाकुर व जितेन्द्र सिंह रांगटा उपस्थित रहे।

Most Popular