Wednesday, February 18, 2026
Homeसिरमौरशिक्षा बोर्ड की किताबों में आए परमार का नाम

शिक्षा बोर्ड की किताबों में आए परमार का नाम

पच्छाद : विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के बागथन में रविवार को कांग्रेस ने हिमाचल निर्माता डॉक्‍टर यशवंत सिंह परमार की 113वीं जयंती मनाई।

डॉक्‍टर परमार के पुत्र लव परमार व पोती चेतना सिंह ने सरकार से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की पुस्तक में परमार की जीवनी पर एक पाठ शामिल करने की मांग की, ताकि युवा हिमाचल निर्माता के बारे में जान सकें। शिक्षा बोर्ड की किताबों में कई नेताओं के पाठ पढ़ाए जा रहे हैं, मगर हिमाचल निर्माता के बारे में किसी भी कक्षा में पाठ्य सामग्री शामिल नहीं की गई है। बागथन में आयोजित राज्यस्तरीय परमार जयंती कार्यक्रम के साथ कांग्रेस ने पच्छाद उपचुनाव के प्रचार का भी आगाज कर दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और विद्या स्टोक्स ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री जीआर मुसाफिर, विधायक विक्रमादित्य सिंह, जगत सिंह नेगी, धनी राम शांडिल, विनय कुमार, हर्ष वर्धन चौहान, आशीष बुटेल, पवन काजल, पूर्व विद्यायक कुलदीप सिंह, प्रभारी जिला सिरमौर प्रकाश चौधरी, अजय बहादुर, अजय सोलंकी मौजूद रहे।

Most Popular