Sunday, September 8, 2024
Homeसोलननालागढ़ को भय,चिट्टा, गुंडागर्दी और भृष्टाचार से मुक्त करवाना प्राथमिकता- के एल...

नालागढ़ को भय,चिट्टा, गुंडागर्दी और भृष्टाचार से मुक्त करवाना प्राथमिकता- के एल ठाकुर

जन सम्पर्क अभियान में मिल रहा सब वर्गों का अपार समर्थन

नालागढ़,5 जुलाई नालागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के एल ठाकुर को जनसंपर्क अभियान में अपार समर्थन मिल रहा है। के एल ठाकुर ने आज करीब आधा दर्जन गांवों में घर घर जाकर वोट मांगे।
के एल ठाकुर कहा कि आजकल अपने चुनाव प्रचार के लिए सुबह चार बजे उठकर पूजा पाठ करके, छ: बजे ही घर मे आये हुए लोगों से मिलना शुरू कर देता हूँ, क्योंकि सुबह ही समर्थन देने वालो का तांता लग जाता है।

उन्होंने ने कहा कि उसके बाद वह जनसंपर्क अभियान शुरु कर देते है। सुबह चंद लोगो के साथ निकल कर थोड़ी देर में उनके साथ जहां जाते है, वहाँ के लोगो का काफिला भी मेरे साथ हो जाता है। लोग उन्हें अपनी समस्याओ से भी अवगत कराते हैं। क्योँकि गत डेढ़ साल के कार्यकाल में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कोई विकास कार्य नही किया।

के एल ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ के विकास में भाजपा सरकारो का अहम योगदान रहा है। भाजपा ही नालागढ़ का विकास करवा सकती है। ठाकुर ने कहा कि उन्हें मिल रहे अपार समर्थन से साफ जाहिर हो गया कि नालागढ़ की देवतुल्य जनता धरती पुत्र के साथ है व बाहरी व्यक्ति को कतई बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र को भय मुक्त बनाना, नशा माफिया के चुंगल से छुड़ाना, उधोगो के पलायन को रोकना,कानून व्यवस्था, अवैध वसूली को रोकना आदि मेरी प्राथमिकताएं रहेंगी। प्रचार के दौरान उन्हें हर वर्ग,जाति,धर्म का जो समर्थन मिल रहा है उसके लिए उन्होंने नालागढ़ की जनता का आभार भी जताया।और नालागढ़ की जनता दस जुलाई को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
बॉक्स
क्या कोई काबिल बेटा नालागढ़ में नही जो कांग्रेस से चुनाव लड़ सकता- विनोद कुमार
नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि नालागढ़ में कोई ऐसा व्यक्ति था नही जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकता, कांग्रेस ने यहां से बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर नालागढ़ की जनता का अपमान किया है और जिसको टिकट दिया उसको पंजाब, हरियाणा और अब हिमाचल के लोग भी जानने लगे कि वह आपराधिक मामलो में किस तरह से शामिल है। इसको अब नालागढ़ की जनता स्वीकर नही करेगी और यहाँ पर भाजपा के प्रत्याशी धरती पुत्र के एल ठाकुर की ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान मनोहर ठाकुर, जिला सचिव सरवन चंदेल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, किरण राणा,जितेंद्र राणा,पुनीत कौशल, जिला परिषद सदस्य,बीडी सी सदस्य,पंचायत प्रधान, उप प्रधान,पूर्व प्रधान,वार्ड पंच, मोर्चो के अध्यक्ष,प्रकोष्ठों के संयोजक,मंडल पदाधिकारी,महिला मंडल,युवा मंडल आदि अनेको लोग उपस्थित रहे।

Most Popular