Sunday, September 8, 2024
Homeलाहुल-स्पीतिलाहौल -स्पीती भाजपा जिलाध्यक्ष चुने राजेन्द्र बौद्ध

लाहौल -स्पीती भाजपा जिलाध्यक्ष चुने राजेन्द्र बौद्ध

प्रदेश में चल रहे भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के चलते जिला लाहौल स्पिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला चुनाव प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उदयपुर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में स्पिति मण्डल के ताबो से संबंध रखने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बोद्ध को सर्वसम्मति से भाजपा लाहौल स्पिति का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में कृषि मंत्री डा0 रामलाल मारकण्डेय विशेषरूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त तीनों मण्डलों के अध्यक्ष, जिला चुनाव डेलिगेटस व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

जिला भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि  से पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने लाहौल स्पिति में अपनी स्थिति को काफी मजबूत किया है। इस दौरान विधान सभा व लोकसभा चुनावो में तो विजय प्राप्त हुई ही इसके साथ-2 भाजपा की मत प्रतिशतता में भारी वृद्धि हुई है। यह पहली बार था कि आजादी के पश्चात स्पिति मण्डल में भी भाजपा को बढ़त प्राप्त हुई। संगठनात्मक दृष्टि से भी लाहौल भाजपा ने अपने सभी लक्ष्यों को प्रदेश नेतृत्व के अपेक्षाओं के अनुरूप पूरा किया है। प्राथमिक सदस्यता के साथ-2 सक्रिय सदस्यों की संख्या पहली बार 400 पार कर गई है। यह भाजपा की लोकप्रियता में वृद्धि के स्पष्ट संकेत है। इसका श्रेय यहां के भाजपा के नेतृत्व व समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। 

कृषि मंत्री डा0 रामलाल मारकण्डेय ने राजेन्द्र बोद्ध को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि यह राजेन्द्र बोद्ध के संगठन के प्रति समर्पण ही है जिसके चलते सभी कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र बोद्ध को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। उनसे अपेक्षा है कि वह भाजपा की मजबूती के लिए पूर्व की भांति मेहनत करेंगे। इस अवसर पर राजेन्द्र बोद्ध ने अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के साथ-2 स्थानीय नेतृत्व का भी धन्यवाद किया और कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने उन पर एक बार पुनः विश्वास जताया है, वह इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने के लिए दिन-रात एक कर देंगे और उनका लक्ष्य लाहौल स्पिति में भाजपा विधायक को पुनः रपीट करवाना है। 

Most Popular