Saturday, February 28, 2026
Homeकुल्लूभाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक, प्रदेशाध्यक्ष डेज़ी ठाकुर पहुंची कुल्लू

भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक, प्रदेशाध्यक्ष डेज़ी ठाकुर पहुंची कुल्लू

कहा पार्टी की मजबूती है मुख्य मकसद

रेणुका गौतम, कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में भाजपा के महिला मोर्चा की नवगठित इकाई के चलते आजकल मंडी विधानसभा क्षेत्र में परिचय बैठकें की जा रही है। सिर्क चलते आज ज़िला कुल्लू में भी यह परिचय बैठक रखी गई, जिसमें प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर विशेष तौर से शामिल हुई।

मीडिया से रूबरू होते हुए डेज़ी ठाकुर ने बताया कि हाल ही में पार्टी की मजबूती हेतु विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत नव गठित महिला मोर्चा की परिचय बैठकें प्रदेश भर में आयोजित की जा रही है। ताकि नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्य एक दूसरे से भली-भांति परिचित हो सके। डेज़ी ठाकुर ने कहा कि इस तरह के परिचय कार्यक्रम पार्टी द्वारा देश भर में रखे जा रहें हैं। जहां तक बात प्रदेश की है तो हर बूथ स्तर पर भी महिला मोर्चा की इकाईयां गठित की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों का एकमात्र लक्ष्य पार्टी की एकता और मजबूती को बढ़ावा देना है, तो साथ ही महिला सशक्तिकरण और पार्टी में महिलाओं की अहम भूमिका को भी बढ़ाना है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले दिन इसी कार्य हेतु वह जिला लाहौल-स्पीति का भी दौरा करेंगी।

Most Popular