Sunday, September 8, 2024
Homeलाइफस्टाइलHOROSCOPE : क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपके लिए आज...

HOROSCOPE : क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज 27 जुलाई को शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई पहले से अटका महत्वपूर्ण कार्य आज सफल होगा। कार्यालय में मान-सम्मान प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी खास से निकटता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़ी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। लाइफ पार्टनर से आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है. किसी खास के साथ घूमने भी जा सकते हैं। किसी पुराने कर्ज से आज आपको मुक्ति मिलेगी. किसी के पास अटका हुआ पैसा भी आज के दिन मिल सकता है। परिवार में आज वातावरण खुशहाल रहेगा। आपके रिश्तेदार आपको भरपूर स्नेह देंगे।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आपके किसी कार्य का विरोध संभव है। कार्यालय में साथी कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुछ नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है जो आपका कोई महत्त्वपूर्ण कार्य पूरा करने में मदद करेंगे. व्यवसाय क्षेत्र में लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होने के नए स्रोत मिलेंगे। राजनीति में सम्मान प्राप्त हो सकता है। भूमि के क्रय-विक्रय से लोगों को लाभ होगा। बेरोजगार युवकों को रोजगार प्राप्त होगा। कला से जुड़े लोगों को धन लाभ और कोई बड़ा सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के आज का दिन आपके लिए दिन फलदायी रहेगा। परिवार में आज आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने लापरवाह स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बिगड़ सकती है. व्यापार से जुड़े नए काम की योजना बन सकती है. अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कोई पुराना अधूरा काम अब पूरा होगा जिससे आपको प्रसन्नता होगी. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी जो आपके रोजगार के लिए सहायक होगा। नौकरी में पद उन्नति हो सकती है। जमीन के क्रय से लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए धन का इंतजाम हो जाएगा।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कार दिन अच्छा रहेगा. आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की चर्चा होगी। धर्म-कर्म की तरफ रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आपकी सूझबूझ बहुत काम आएगी। किसी विश्वास पात्र व्यक्ति द्वारा कोई बड़ा कार्य बनेगा। नौकरी में आपकी सूझ-बूझ से आपके उच्चाधिकारी प्रभावित होंगे। परिवार के किसी बढ़े का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास करने की आवश्यकता है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन की स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। आपको आज ससुराल पक्ष से भी सहयोग और लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के साथ विस्तार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन से वस्त्र आभूषण प्राप्त होंगे। रोजगार प्राप्त होने से धन, सुख बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यापारिक यात्रा सिद्ध होगी।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन काम में कोई बाधा आ सकती है। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक काम का दबाव बनेगा । राजनीति में अपेक्षित जन समर्थन मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी । व्यापार में वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे। किसी प्रियजन से कोई शुभ संदेश प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ वाद करने से बचें वरना आपकी प्रगति में बाधा आएगी। किसी से ऋण लेने से बचें। भूमि के क्रय विक्रय की योजना असफल सिद्ध हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से व्यापार में आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो कोई घनिष्ठ आपसे नाराज हो सकता है। साथ ही अपने खर्च पर आप नियंत्रण रखें।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको शत्रुओं से सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में धनलाभ की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपकी मदद करेगा। व्यापारिक मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्यालय में नवीन दायित्व मिलने के योग है। अचानक कोई ज़िम्मेदारी मिलने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई साथी लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। परिवार में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। अगर कोई नया काम करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन काफी अच्छा है। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान प्राप्त कर पाएंगे। आप अपने किसी करीबी के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग की किसी योजना में फंस सकते हैं। परिजनों से सकारात्मक सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। राजनीति से जुड़े कार्य सफल होंगे। घर में चल रहा कोई तनाव आज दूर होगा। अपनी सेहत का आज आपको ध्यान रखना होगा। किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात होगी जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। निजी जीवन में किसी से भी तर्क न करें, क्योंकि आपके जीतने की संभावना कम है। शत्रु आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी सफल सिद्ध होगी। धर्म काज में भक्ति भाव बढ़ेगा. वाहन सुख में मिलेगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य करने मे सोच समझकर निर्णय लें। विरोधियों से सावधान रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में व्यक्तियों से तालमेल बनाने की आवश्यकता है। व्यवसाय जुड़े व्यक्तियों को अचानक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा लेकिन नई जिम्मेदारियां मिले के संकेत हैं। आय के मामलों में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपका मन खिन्न रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज रिश्तों में संदेहास्पद स्थिति से बचें। अन्यथा घनिष्ठ संबंधों में नकारात्मक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने अहम को एक तरफ रखें। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। वैसे आपके लिए आज जरूरी है की किसी भी लालच से बचकर रहें और पूरी ईमानदारी से काम करें। इधर उधर के बारे में अधिक सोचेंगे तो आपके मन में नकारात्मक भाव का जन्म होगा। करियर में आज किसी प्रियजन के सहयोग से लाभ का मिल सकता है।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक दबाव से भरा रहेगा। जिसका आपके काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की संभावना है। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए सोच समझकर निर्णय लेना होगा। आज किसी संबंधी के माध्यम से आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आज ना चाहते हुए भी कुछ ऐसे खर्चे करने होंगे, जो जरूरी नहीं है। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। जमीन खरीदने की योजना बनेगी।

Most Popular