Friday, February 27, 2026
Homeकुल्लूकुल्लू में 3 मार्च को होली, दोपहर 3 से 5 बजे तक...

कुल्लू में 3 मार्च को होली, दोपहर 3 से 5 बजे तक चंद्र ग्रहण के चलते रघुनाथ मंदिर में प्रवेश वर्जित 

रात्रि 9 बजे होगा होलिका दहन

रेणुका गौतम, कुल्लू : लोकप्रिय होलिका उत्सव को लेकर देश भर में जोरों शोरों से तैयारियां शुरू हो चुकी है। बात यदि ज़िला कुल्लू की करें, तो यहां की होली अलग ही अंदाज है मनाई जाती है। दरअसल यहां के आराध्य भगवान रघुनाथ जी के मंदिर में परंपरानुसार यह उत्सव मनाया जाता है। इस बार यह उत्सव 3 मार्च को मनाया जाएगा लेकिन चंद्र ग्रहण के चलते आयोजन में कुछेक दिशा-निर्देश जनता को दिए गए हैं।

ज़िला कुल्लू में हर वर्ष भगवान रघुनाथ मंदिर में परंपरागत पूजा अर्चना से होलिका उत्सव मनाए जाने की परंपरा है। शहर भर की जनता इस मौके पर मंदिर में हाजरी लगाने हेतु लालायित रहती है। इस बार 2 मार्च को छोटी होली और 3 मार्च को बड़ी होली मनाई जाएगी। लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च के दिन 3 बजे से सायं 7 बजे तक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी, लेकिन सूतक के चलते आम जनमानस का इस दौरान मन्दिर में प्रवेश वर्जित रहेगा। यह जानकारी मीडिया से मुखातिब होते हुए भगवान रघुनाथ जी के करदार दानवेंद्र सिंह ने दी।

उन्होंने यह भी बताया कि 7 बजे के बाद सूतक के पश्चात मंदिर में शुद्धिकरण प्रक्रिया और पूजा पाठ किया जाएगा। साथ ही रात्रि 9 बजे फाग  यानी होलिका दहन किया जाएगा। उन्होंने विशेष तौर से जनता से अनुरोध किया है कि कृपया नहा धोकर यानी ग्रहण के सूतक के पश्चात शुद्ध होकर ही होलिका दहन के दौरान उपस्थित हो अन्यथा आयोजन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Most Popular