Sunday, February 22, 2026
HomeshimlaHimachal Pradesh Police की त्वरित कार्रवाई से 2 नाबालिग सुरक्षित बरामद

Himachal Pradesh Police की त्वरित कार्रवाई से 2 नाबालिग सुरक्षित बरामद


शिमला: पुलिस चौकी सरस्वती नगर को आज प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि छाजपुर क्षेत्र से दो नेपाली मूल के नाबालिग बच्चे (उम्र लगभग 15 वर्ष) सुबह सामान लाने का बहाना कर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आशंका जताई कि दोनों बच्चे घर से कहीं चले गए हैं और तत्काल पुलिस से सहयोग की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चेक पोस्ट खड़ापत्थर की टीम को बच्चों के परिजनों के साथ तलाश के लिए रवाना किया। थाना प्रभारी स्वयं पुलिस दल के साथ क्षेत्र में खोजबीन के लिए निकले। साथ ही, थाना कोटखाई और Theog थाना प्रभारी से संपर्क कर दोनों बच्चों के फोटो साझा किए गए तथा संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर सभी वाहनों की सघन जांच के निर्देश जारी किए गए।
आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए Cyber Cell Shimla की सहायता ली गई। संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप लगभग डेढ़ घंटे के भीतर दोनों नाबालिगों को ठियोग के समीप एक बस में यात्रा करते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। समयबद्ध और समन्वित कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस की सराहना की जा रही है।

Most Popular