Wednesday, February 11, 2026
Homeचंबाकलयुगी बेटे ने किया अपनी ही मां का क़त्ल

कलयुगी बेटे ने किया अपनी ही मां का क़त्ल

चंबा : नगर पंचायत चुवाड़ी में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को मामले की सूचना दी कि एक बुजुर्ग महिला अपने घर में मृत पड़ी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसके अलावा एसपी डॉ. मोनिका व डीएसपी रोहिन डोगरा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। धर्मशाला से फॉरेंसिंक टीम ने जांच की। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर चुवाड़ी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। पुलिस ने 302 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति सीआरपीएफ में तैनात था। कुछ साल पहले ही नौकरी छोड़ घर वापिस आया था। परिवार में मां बेटा ही थे। आरोपी की पहचान सुभाष चंद निवासी नगर पंचायत वार्ड नंबर एक तहसील चुवाड़ी के रूप में हुई। वारदात शनिवार को सुबह के वक्त की है।एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।  आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी ने डंडे से हमला किया मगर अभी पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस ने अब तक की जांच के बाद भादंसं की धारा 302 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है।

Most Popular