शिमला: प्रदेश की जयराम सरकार कार्यकाल में हर मोर्चे पर फेल हुई है। महंगाई बेरोजगारी और अब जल संकट से निपटने में यह सरकार असफल हुई है। यह बात शिमला में कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कही। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकारों ने देश व प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास किया है। बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए कांग्रेस जागो हिमाचल पद यात्रा निकालेगी।
अनुराग शर्मा ने बताया की जागो हिमाचली भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत सरभावना दिवस 20 अगस्त को शिमला से शुरू होंगी। यह यात्रा 2100 किमी की होंगी जो 2 अक्टूबर को कांगड़ा में समाप्त होंगी। उन्होंने बताया की इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस बीजेपी सरकार के जो जनविरोधी फैसले हैं उन्हें जनता को बताएगी ताकि आगामी विस चुनाव में जनता इन्हे सत्ता से उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के मसलों को हल करने में नाकाम रही है।