Wednesday, August 13, 2025
Homeचुनावयुवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा.. हो सकते...

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा.. हो सकते हैं आप में शामिल

शिमला: राजनीतिक सरगर्मियों के बीच प्रदेश में सत्ता वापसी की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता और पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मनीष ने इस बात की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी। ऐसे में इस बात की संभावनाएं लगाई जा रही हैं कि वे अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

मनीष ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पिछले 25 वर्षों के राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष के बावजूद आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। जिस मकसद और सोच के साथ मैंने और मेरे हजारों साथियों ने इस संघर्ष में योगदान दिया है उस संघर्ष को बड़े नेताओं की राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों ने खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
आज संगठन में सिर्फ और सिर्फ खास नेताओं की पसंद के लोगों की फौज रह गई है। जिसकी वजह से संगठन की ये दुर्गति हुई है। हम रास्ता बदल सकते है लेकिन हमारे हौसलें और संघर्ष उसी बुलंदी के साथ रहेंगे।

Most Popular