Monday, February 16, 2026
Homeशिमलाभाजपा के खिलाफ मिला कांग्रेस को जनादेश : शशि बहल

भाजपा के खिलाफ मिला कांग्रेस को जनादेश : शशि बहल

शिमला.कांग्रेस सचिव शशि बहल ने चार नगर निगमों के चुनावों में कांग्रेस को मिले जनादेश को भाजपा के खिलाफ जनमत करार दिया है।उन्होंने कहा है कि इन चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि प्रदेश में लोगों का भाजपा सरकार के प्रति न तो कोई विश्वास ही है और न ही कोई समर्थन।इस लिए मुख्यमंत्री को अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिए।
शशि बहल ने यहां जारी एक बयान में इस शानदार जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा है कि 2022 के चुनावों में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सत्ता में आएगी और लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।
शशि बहल ने प्रदेश भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि इन चुनाव परिणामों के बाद भाजपा को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नही रह गया है।उन्होंने कहा है कि आज देश प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से परेशान है।देश गंभीर चुनोतियों से गुज़र रहा है।सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।सरकार को चुनाव और अपनी ओछी राजनीति ज्यादा प्रिय है।
शशि ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने चार नगर निगमों में सरकारी मशीनरी और आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया लोगों ने उसे उसकी करनी का फल दिया है और आगे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उसे इसी तरह सत्ता से बाहर करेगी।

Most Popular