Thursday, October 16, 2025
Homeशिमलासिस्को संस्था ने शिमला के गलैन में किया पौधा रोपण

सिस्को संस्था ने शिमला के गलैन में किया पौधा रोपण

शिमला: सिस्को संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए एल शिमला के गलैन में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि रहे। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी और बड़सर के विधायक इंद्रजीत लखनपाल, हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इसके तहत वन क्षेत्र में बान और देवदार के पौधे लगाए गए।

सिस्को संस्था के अध्यक्ष महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि अपने स्वार्थ में इंसान इतना अंधा हो गया है कि वह वनों की अंधाधुंध कटाई कर जंगलों को नष्ट कर रहा है। हर वर्ष करोड़ों रुपये की वन संपदा जंगलों के आसपास रहने वाले कुछ शरारती लोगों द्वारा जलाकर राख कर दिया जाता है। इससे पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में हर व्यक्ति को अपने आसपास खाली पड़ी जमीन पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण को बचाने में सरकार, प्रशासन, वन विभाग के साथ हर व्यक्ति का सहयोग जरूर हो।

वहीं मुख्यातिथि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पौधा रोपण अभियान के लिए सिस्को संस्था के सभी युवाओं को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,सिस्को एनजीओ जिला शिमला की अध्यक्षा कृतिका शर्मा प्रदेश सचिव संदीप वर्मा, कमल किशोर ठाकुर, रितेश कपरेट,एच एस जोकटा, बॉबी शर्मा, संजू राणा,दिलीप चौहान, गौरव पंडित, संदीप, पूनम चोपड़ा, विशाल ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने पौधारोपण किया।

tree plantation

Most Popular