Friday, September 20, 2024
Homeऊनासर्वजीत कौर के मेयर बनने पर व्यापार प्रकोष्ठ हरोली मंडल संयोजक अजय...

सर्वजीत कौर के मेयर बनने पर व्यापार प्रकोष्ठ हरोली मंडल संयोजक अजय जोशी ने की खुशी जाहिर

ऊना: चंढीगढ में भाजपा की सर्वजीत कौर के मेयर बनने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ हरोली मंडल संयोजक अजय जोशी ने खुशी जाहिर की है । चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा भले ही दूसरी नंबर की पार्टी बनी, लेकिन मेयर पद पर सर्वजीत ने अपना कब्जा जमा लिया है। शनिवार को भाजपा की सरबजीत कौर ने मेयर का चुनाव 14 पार्षदों के समर्थन से जीत लिया। कुल 28 वोटों में से आधे वोट हासिल कर भाजपा को यह बड़ी सफलता मिली है। दरअसल चुनाव परिणामों में आप को 14 सीटें मिलीं थीं और भाजपा 12 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी। ऐसे में भाजपा पार्टी ने आप व कांग्रेस की एक एक सीट को अपने पक्ष में करते हुए चंढीगढ नगर निगम पर कब्जा कर लिया है।अजय जोशी ने बताया कि चंढीगढ नगर निगम में गठजोड़ के लिए वरिष्ठ नेत्री इंदु गौसवामी व प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने अहम भूमिका निभाई है काबिले गौर है कि हरोली क्षेत्र से भाजपा के नेता भी इन चुनावों में प्रचार करने के लिए शामिल रहे।चंढीगढ नगर निगम पर भगवा का कब्जा होने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ हरोली मंडल संयोजक अजय जोशी ने कहा है कि शीघ्र ही भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब व हिमाचल सहित अन्य राज्यों में भी शानदार जीत हासिल करेगी।

Most Popular