Tuesday, February 17, 2026
Homeदेशपीओके में खाई में गिरी बस , तीन बच्चों समेत 11 की...

पीओके में खाई में गिरी बस , तीन बच्चों समेत 11 की मौत , 13 घायल


न्यूज़ एजेंसी – इस्लामाबाद 

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में बस के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 13 अन्य घायल हो गए। एआरवाई न्यूज की खबर के अनुसार घटना शनिवार सुबह तब हुई जब रावलपिंडी से चकोती सेक्टर की ओर जा रही बस खाई में गिर गई। खबर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यात्री बस के खाई में गिरने से तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वाहन किस तरह दुर्घटना का शिकार हुआ। खबर में कहा गया है कि सूचना मिलने पर बचाव टीमें और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और शवों तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पीओके प्रशासन ने पुलिस को मामले की जांच करने और दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिये कहा है।

Most Popular