हिमाचल मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल, नए मंत्रियों को मिले विभाग, देखिए किस मंत्री को क्या मिला
शिमला. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंत्रीमंडल में भारी फेरबदल किया है। जिसमें कई मंत्रियों के विभाग छीनकर पर काटे हैं तो कईयों को मजबूती प्रदान की गई है। जिसमें सबसे पहले सरवीन चौधरी से अर्वन डवलपमेंट विभाग लेकर अब उन्हें समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिया गया हैं। वहीं गोविंद ठाकुर के दोनों विभाग ट्रांसपोर्ट और वन लेकर शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया हैं। वहीं रामलाल मरकेंड से कृषि विभाग लेकर तकनीकी शिक्षा विभाग दिया है। वहीं सरकार ने महत्वर्पूण विभाग देकर कई मंत्रियों को मजबूत किया है। जिसमें महेंद्र सिंह ठाकुर के किसी भी विभाग को नहीं काटा गया है। उनके पास आईपीएच, हार्टीकल्चार और रेवेन्यू विभाग ही है। इसके साथ मंत्रीमंडल में विक्रम ठाकुर का कद बढ़ा हैं उन्हें उद्योग विभाग के साथ परिवहन विभाग दिया गया है। राजीव सहजल को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं कवंर को भी मजबूत करते हुए कृषि विभाग दिया गया है। शिमला से मंत्री सुरेश भारद्वाज से शिक्षा विभाग लेकर शहरी विकास विभाग दिया हैं। वहीं मंत्रीमंडल में शामिल तीन मंत्रियों में सुखराम चौधरी को ऊर्जा, राकेश पठानिया को वन एवं यूवा सेवाएं और राजेंद्र गर्ग को फूड एवं सिविल विभाग दिया गया है। इस तरह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा भारी फेरबदल किया ।
महेंद्र सिंह ठाकुर के पास जल शक्ति, उद्यान विभाग, सैनिक वेलफेयर।
सुरेश भारद्वाज को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग
सरवीन चौधरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
डॉ रामलाल मारकंडा को तकनीकी शिक्षा एवं जनजाति मामले
बीरेन्द्र कंबर को कृषि एवं पशुपालन एवं पंचायती राज विभाग
विक्रम ठाकुर को श्रम एवं उद्योग ट्रांसपोर्ट विभाग
गोविंद सिंह ठाकुर को शिक्षा विभाग
राजीव सहजल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेदा विभाग
सुखराम चौधरी को ऊर्जा विभाग
राकेश पठानिया को युवा खेल एवं वन विभाग
राजेंद्र गर्ग को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दिया गया है।
अन्य विभाग सीएम के पास रहेगें।