Monday, March 23, 2026
Homeकुल्लूअखिलेश कपूर की आईसीएआर में नियुक्ति से जिला भाजपा गदगद, अमित सूद...

अखिलेश कपूर की आईसीएआर में नियुक्ति से जिला भाजपा गदगद, अमित सूद ने दी शुभकामनाएं

रेणुका गौतम, कुल्लू : मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वर्तमान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर जिला कुल्लू भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि अखिलेश कपूर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता हैं और संगठन के प्रति सदैव निस्वार्थ भाव और निष्ठा के साथ विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहें हैं।

उन्होंने कहा कि आज उनकी नियुक्ति उनके त्याग और समर्पण भाव का प्रमाण है। उन्होंने कहा की अखिलेश कपूर का लम्बा अनुभव निश्चित तौर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।अपनी नियुक्ति पर अखिलेश कपूर ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है, जिसे वह पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

साथ ही भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में अपनी नियुक्ति पर अखिलेश कपूर ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर,प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद कंगना रनौत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देशठा तथा जिला कुल्लू भाजपा अध्यक्ष अमित कुमार सूद सहित सभी केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं।

अखिलेश कपूर की नियुक्ति पर बंजार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक लोकेंद्र लोकी, कुल्लू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरोतम ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भीमसेन शर्मा, दानवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, राहुल सोलंकी, आदित्य विक्रम सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीना ठाकुर, सचिव मनीषा सूद, भाजपा कुल्लू महामंत्री अमर ठाकुर, नवल नेगी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दूनी चंद, जिला महामंत्री प्रवीण राणा सहित कुल्लू जिला के सभी भाजपा मंडलाध्यक्षों सर्वन ठाकुर, संजीव शर्मा, राजेश ठाकुर, जोगिंदर मेहरा, ठाकुर दास, परमानंद, अमर ठाकुर, डाबे राम, घनश्याम ठाकुर, नरोतम ठाकुर, विवेक वर्मा, वेद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर चंद, जिला मीडिया प्रभारी विनोद काईस्था, जिला कार्यालय सचिव नरेश चौहान, कार्यालय सह-सचिव दिले राम ठाकुर, राजेश कुमार राठी, जिला आई टी संयोजक दुर्गा ठाकुर, सह संयोजक चमन ठाकुर ने खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए उन्हें बधाई प्रदान की।

Most Popular