Tuesday, September 16, 2025
Homeसिरमौरपंचायत चुनाव से पहले शिलाई कांग्रेस को झटका , छह परिवारों ने...

पंचायत चुनाव से पहले शिलाई कांग्रेस को झटका , छह परिवारों ने थामा कमल

शिलाई  : नवरात्रों के पहले ही दिन शिलाई कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भजोन पंचायत के आधा दर्जन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा हैं। प्रेस को जारी बयान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भजोंन के छह परिवारों ने भाजपा ज्वाईन कर ली हैं। शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने इन 6 परिवारों को भाजपा में शामिल किया हैं। भाजपा में शामिल होने वालो में रमेश कुमार , अनुज कुमार, इंदर सिंह, रँगीलाल, बलवीर सिंह, बलवंत सिंह व जीत सिंह ने अपने परिवार सहित भाजपा का दामन थाम लिया है।इस अवसर पर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने बताया कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा है। शिलाई विधानसभा सभा के लंबित पड़े कार्यो को प्रदेश की जय राम ठाकुर की सरकार ने गति दी हैं। आज शिलाई में जल शक्ति विभाग का डिवीजन, शिलाई अस्पताल का दर्जा बढ़ाना, सतोंन में आईटीआई  जैसी दर्जनों योजनाओं को खोलकर जनहित कार्य किए हैं। जिसके फलस्वरूप आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा है। जिसका परिणाम आज शिलाई में कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए परिवारों का स्वागत किया और भाजपा में उन्हें पूरा सम्मान देने का आश्वसन दिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्ण ठाकुर, पूर्व जिला महामंत्री सुनील कपूर, महेंदर सिंह चौहान, अरविंद चौहान, सतीश कपूर, जोगेंद्र सिंह, महेन्द्र शर्मा, रामभज शर्मा, सुरेंदर सिंह, मुल्तान सिंह, गुलाब सिंह व रघुवीर शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Most Popular