Friday, March 20, 2026
Homeकुल्लूकुल्लू में दो मंजिला मकान में लगी आग.. जिंदा जल गई गाय

कुल्लू में दो मंजिला मकान में लगी आग.. जिंदा जल गई गाय

कुल्लू: कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के राउगी गांव में एक मकान जलकर राख हो गया है। शुक्रवार देर शाम को काष्टशैली के दो मंजिला मकान में आग लगने से एक गाय जिंदा जल गई और दो अन्य गाय झुलस गई हैं। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। टिकम राम के इस मकान में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।अग्निशमन विभाग कुल्लू के सहायक अधिकारी सरनपत बिष्ट ने कहा कि आगजनी में छह लाख का नुकसान और 15 लाख की संपति बचाई गई है। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र भवन के अलावा प्लम का बगीचा, घास तथा दो गाय को बचाया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

Most Popular