Wednesday, February 11, 2026
Homeराजनीतिभाजपा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति अपनी ’’जीरो टॉलरेंस’’ की नीति पर कायम

भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति अपनी ’’जीरो टॉलरेंस’’ की नीति पर कायम

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने आज जारी एक प्रैस बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति अपनी ’’जीरो टॉलरेंस’’ की नीति पर कायम है।

मीडिया में आ रही खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर निराधार बयानबाजी करने पर कड़ा रूख अपनाते हुए उन्होनें कहा कि, मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के बयान में भ्रष्टाचार का जो भी मामला सामने आया उन्होनें तुरंत कार्यवाही की। सचिवालय में सैनिटाईजर सप्लाई का मामला उजागर होते ही मुख्यमंत्री महोदय ने एफ0आई0आर0 दर्ज कर विजिलैंस जांच के आदेश दे दिए। उसी तरह स्वास्थ्य विभाग के निदेशक की कथित ऑडियो क्लिप जारी होते ही बिना समय गवाए कार्यवाही के गई। विजिलैंस की जांच शुरू करके निदेशक स्वास्थ्य विभाग को सस्पैंड कर तुरंत गिरफ्तार किया गया, जांच जारी है। कांग्रेसी नेताओं को परिणाम का इंतजार करना चाहिए। भाजपा का स्पष्ट मत है कि इस मामले में संलिप्त किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कितना भी बड़ा व रसूखदार हो।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दल कोरोना संकट की तरह इस मामले में भी राजनैतिक रोटिया सेंक रहे हैं। जबकि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी व हिमाचल सरकार विगत दो महीने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और विपक्ष के यह नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता के बीच बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं की इस निम्न स्तरीय राजनीति की हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती हैं।

Most Popular