शिमला: शिमला में रहने वाली महिला , अब प्रदेश महिला आयोग के चक्कर काट रही है। जिसमें हिमाचल प्रदेश महिला आयोग के मुताबिक महिला को न्याय जरूर दिलवाया जाएगा। पंजाब महिला आयोग को इस केस के बारे में लिखा गया है।
दुबई में शिमला से बेटी का विवाह करने के बाद उसके माता पिता ने सोचा तक नहीं था कि उसका पति उसे खाने के लिए दो पैसे नहीं भेज पाएगा। ऐसा ही एक मामला महिला आयोग में दर्ज किया गया है। जिसमें अब केस पर आगामी जांच के लिए पंजाब आयोग भेजा गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति पंजाब का रहने वाला है। लेकिन वह दुबई में रहता है। विवाह के कुछ समय के बाद वह दुबई चला गया लेकिन वह पत्नी को साथ नहीं ले गया। काफी समय बीत गया और उसे कोई भी खर्चा वह नहीं दे पा रहा है।घर में खानें को कई बार एक दाना भी नहीं होता। पति को फोन करने पर कोई भी जवाव नहीं मिलता है।