Sunday, February 15, 2026
Homeबिलासपुरबकरे को बचाने के लिए तेंदूए से भिड़ गई महिला, लोगों में...

बकरे को बचाने के लिए तेंदूए से भिड़ गई महिला, लोगों में दहशत

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेंदूए के आतंक से लोग दहशत में है। राजधानी शिमला और सोलन के बाद अब जिला बिलासपुर में भी तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। ग्राम पंचायत पंजगाई के गांव कुनणु में तेंदुए ने गौशाला में घुसकर बकरे पर हमला कर दिया। इसी बीच बकरे की मालकिन काली देवी अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए से भिड़ गई।

महिला ने अपनी जान की परवाह न किए बिना बकरे को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद तेंदुआ भी वहां से भाग खड़ा हुआ। हालाँकि गनीमत यह रही कि तेंदुए ने महिला पर हमला नहीं किया। उधर, तेंदुए की दहशत से लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
स्थानीय लोगों की मानें तो तेंदुआ आए दिन पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। खासकर शिमला और सोलन में घाटी तेंदुए की वारदातों के बाद से लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से तेंदुए को जल्द से जल्द पिंजरे में पकड़ने की गुहार लगाई है।

Most Popular