Tuesday, July 1, 2025
Homeक्राइमकांगड़ा में नशे की खेप के साथ महिला गिरफ्तार

कांगड़ा में नशे की खेप के साथ महिला गिरफ्तार

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से पुलिस ने एक महिला को नशे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह मामला जिले के पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते माजरा गांव से रिपोर्ट किया गया है।पुलिस ने यहां स्थित एक घर में दबिश देकर चूरा-पोस्त की खेप बरामद की है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान जीतो पत्नी चमन लाल निवासी गांव माजारा वार्ड नंबर-3 तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना डमटाल पुलिस व नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर माजरा गांव के एक घर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने घर से 1.313 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके थाना डमटाल पहुंचाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में आई जा रही है।

Most Popular