Tuesday, February 17, 2026
Homeचुनावकाँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान आज.. प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में...

काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान आज.. प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में किया मतदान

शिमला : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा रहा है। इसी के लिए आज हिमाचल प्रदेश में भी मतदान हुआ। इसमें प्रदेश के 90 डेलिगेट ने भाग लिया, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में मतदान किया। वहीं, दिल्ली की डेलिगेट अलका लांबा ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में मतदान प्रक्रिया में भाग लिया और अपना मत दिया। सुखविंदर सिंह सुखु ने भी मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।

इस अवसर पर अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं के मताधिकार से ही नियुक्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह छठी बार है, जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कार्यकर्ताओं द्वारा वोट डालकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन चुनावों को लेकर दीपा दास मुंशी को हिमाचल का PRO नियुक्त किया गया है और आज दोपहर बाद मतदान प्रक्रिया के पूरा होते ही हिमाचल के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी। 

Most Popular