Sunday, June 29, 2025
Homeकुल्लूभरैण पंचायत के उप प्रधान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

भरैण पंचायत के उप प्रधान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

रेणुका गौतम, कुल्लू : आज ग्राम पंचायत भरैण में मन की बात कार्यक्रम के उपरान्त पंचायत के उपप्रधान शिवराज ने भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताते हुए भाजपा पार्वती मंडल के अध्यक्ष एवं जिया के पंचायत प्रधान संजू पंडित की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ केहर सिंह भी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा पार्वती मंडल के संजू पंडित ने बताया कि दोनों को भाजपा में पूरा मान- सम्मान दिया जाएगा। उधर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने दोनों का कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया है।

Most Popular