Wednesday, August 27, 2025
Homeशिमलाअनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाली सड़क किनारे खड़ी दर्जनों गाडियां.

अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाली सड़क किनारे खड़ी दर्जनों गाडियां.

शिमला: भट्टाकुफर फल मंडी में आज दोपहर के समय सेब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। उसकी चपेट में लगभग बीस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं 11 लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और अन्य 10 की हालत स्थिर बताई जा रही है। इन सभी को उपचार के लिए आइजीएमसी में लाया गया है। राजधानी में ऊपरी शिमला से सेब सीजन अब तेजी से चल रहा है। रोजाना 3 से 4 हजार सेब की पेटी मंडी में पहुंच रही है। इसके लिए सैकड़ों वाहन अप्पर शिमला से मंडी लाए जा रहे हैं। सोमवार को दोपहर के समय एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया।

भट्टाकुफर निवासी नवचेतन त्यागी ने बताया कि ट्रक ओवरलोड था। उतराई में बारिश के चलते ब्रेक फेल होना इसके पटलने का कारण बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसकी वजह से काफी वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसमें घायल 11 लोगों में से एक ही हालत काफी गंभीर है। इन सभी को उपचार के लिए आइजीएमसी में लाया गया है।

ब्रेक फेल होने के बाद नुकसान कम हो, इसके लिए चालक ने दीवार पर वाहन टकरा दिया। ट्रक की स्पीड ज्यादा होने के कारण दीवार भी इसके नुकसान को कम नहीं कर पाई।

Most Popular