Friday, January 2, 2026
Homeमंडीकोर्ट से निकल कर सड़क पर भिड़ गई दो महिलाएं, पुलिस ने...

कोर्ट से निकल कर सड़क पर भिड़ गई दो महिलाएं, पुलिस ने काटा चालान

मंडीः हिमाचल प्रदेश में दो महिलाओं के सड़क के बीचो-बीच लड़ने की खबर सामने आई है। मामला मंडी जिले के तहत पड़ते महामृत्युंजय चौक का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं जिले के बल्ह उपमंडल की रहने वाली हैं। दोनों के बीच पहले से ही घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण आज दोनों को कोर्ट में पेशी भुगतने के लिए बुलाया गया था।

वहीं, कोर्ट में पेशी भुगतने के बाद दोनों महिलाएं महामृत्युंजय चौक पर एक दूसरे से भिड़ गईं और एक दूसरे के बाल नोंचने लगीं। महिलाओं की लड़ाई को देखते हुए कुछ लोगों ने उन्हें हटाने का प्रयास भी किया परंतु वह नहीं मानी। 

इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान दोनों महिलाओं को पकड़कर सीटी पुलिस चौकी ले गए। पुलिस द्वारा दोनों का सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने को लेकर चालान काटा गया है। इसके साथ ही दोनों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। इस मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

Most Popular