Monday, February 16, 2026
Homeमंडीट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर.. युवक की गई जान

ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर.. युवक की गई जान


मंडी: पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे पर राजा का बाग में शुक्रवार सुबह ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सतीश कुमार निवासी डैन्क्वा के तौर पर हुई है। युवक बिजली बोर्ड में कार्यरत था और सुलयाली क्षेत्र में तैनात था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह युवक मोटरसाइकिल लेकर ड्यूटी पर जा रहा था तभी राजा का बाग में सामने से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डीएसपी नूरपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में ट्रक कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें और अनमोल जिंदगियों को खत्म होने से बचाएं।

Most Popular