Sunday, February 15, 2026
Homeशिमलारामपुर में दर्दनाक हादसा,HRTC बस के नीचे आया 8 साल का बच्चा

रामपुर में दर्दनाक हादसा,HRTC बस के नीचे आया 8 साल का बच्चा

शिमला:  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अंतर्गत आते रामपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक एचआरटीसी बस ने 8 वर्षीय स्कूली बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। जिसे इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। 

बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा शिमला से 100 किमी दूर रामपुर में एसडीएम कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे-5 पर पेश आया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कमरे की फुटेज में साफ़ नजर आ रहा है कि बच्चा दौड़ते हुए सड़क पार करने की कोशिश करता है। 

इस दौरान एक बस मौके से गुजर रही थी। तभी अचानक से बस को देखकर बच्चा रुकने की कोशिश करता है लेकिन उसका पैर फिसल जाता है और बस के अगले टायरों के नीचे उसकी दोनों टांगे क्रश हो जाती हैं।

घायल हुए बच्चे का नाम अनुज धीमान बताया गया है। बस ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं, घटना से गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया, बाद में आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 

Most Popular