Wednesday, August 27, 2025
Homeकांगड़ाचोर समझ कर पड़ोसी पर ही चला ली गोली.. उपचाराधीन

चोर समझ कर पड़ोसी पर ही चला ली गोली.. उपचाराधीन

कांगड़ा: कांगड़ा के जवाली उपमंडल के अन्तर्गत पंचायत चलवाड़ा में एक व्‍यक्ति ने रात को घर के पास चोर समझकर अपने पड़ोसी पर ही गोली चला दी। उक्‍त शख्‍स की हालत गंभीर है व उसे टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल के लिए रेफर कर‍ दिया गया है। आरोपित करतार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आशीष कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी चलवाड़ा ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि रात को करीब 11:30 बजे वह सोने की तैयारी कर रहे थे कि जोर से धमाके की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर वह जैसे ही बाहर निकला तो उनका पड़ोसी सतीश कुमार पुत्र करतार सिंह घर आया और बताया कि मेरे पिता करतार सिंह ने आपके भाई को गोली मार दी है, जिससे वह घायल अवस्था में पड़ा है। उसके बाद स्‍थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया गया। वहां से गंभीर हालत के कारण उसे टांडा अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपित करतार सिंह ने बताया कि रात 12 बजे के करीब उसके बच्चे बाथरूम के लिए बाहर आए तो उन्हें एक व्यक्ति घर के पिछवाड़े दिखाई दिया, जिस पर उन्होंने उसे चोर समझकर शोर मचाया व उन्‍होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर उसके ऊपर गोली चला दी। इसके बाद मौका पर पहुंच कर देखा तो वह पड़ोसी लवली कुमार था। जिस पर उसे तुरंत घायल अवस्था में पहले सिविल अस्पताल जवाली लाया गया।

डीएसपी जवाली मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में धारा 307 व आर्म्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा आरोपित को हिरासत में ले लिया है तथा बंदूक को कब्जे में ले लिया है। तथा नूरपुर से आई फौरेंसिक टीम मामले की तफ्तीश कर रही है।साक्ष जुटा रही है।

Most Popular